बिना डीएल के वाहन चलाते मिले चालक

जनमंच टुडे/ श्रीनगर/पौड़ी।
चारधाम यात्रा को सरल, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यात्रा रूटों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाये जा रहा है। आज श्रीनगर-रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा मार्ग पर परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। गया। इस दौरान परिवहन निगम ने 12 वाहनों के चालान किये । चार धाम यात्रा को देखते हुए आज श्रीनगर-रुद्रप्रयाग यात्रा मार्ग पर परिवहन कर अधिकारी एस.एल. पाण्डे के नेतृत्व में सधन चैकिंग अभियान चलाया गया।  इस दौरान टीम ने बिना फिटनेस के 1, बिना डीएल के 3, बिना टैक्स के 4, भार वाहन में यात्री ढोने  पर 2, ओवरलोड  पर 1, बिना सीट बेल्ट के 1  वाहन का चालन किया गया।  परिवहन कर अधिकारी एस. एल. पाण्डे ने यात्रियों  और तीर्थ यात्रियों से यातायात के नियमों का पालन करेने की अपील की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed