कार हादसे में चालक की मौत
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
थापली से अणेथ जा रही एक कार अणेथ मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जानकारी के अनुसार एक कार थापली से अणेथ गांव की ओर जा रही इसी दौरान अणेथ बैंड के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में देहरादून निवासी चालक दीपक सिंह (36) पुत्र विजय सिंह ने अस्पताल लाते समय रास्ते मे दम तोड़ दिया । दुर्घटना में कर सवार अणेथ गांव निवासी विष्णु (25) पुत्र महेंद्र, अखिलेश (27) पुत्र मथुरा प्रसाद, निखलेश (24) पुत्र मथुरा प्रसाद और बंटी (25) पुत्र हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये।
