सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल
जनमंच टुडे/ देहरादून।
प्रदेश में भीषण गर्मी चलते शासन ने स्कूलों के खुलने और बन्द होने के समय में परिवर्तन कर दिया है। प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का असर देखते हुए राज्य सरकार ने सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों के सभी शिक्षा बोर्डों को इसे लेकर दिशा निर्देश भेजे हैं। इससके तहत यूनिफार्म नियमों में छूट देने के साथ ही स्कूलों को सुबह 7 से मध्याह्न 12 बजे तक खोलने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि गर्मी को देखते हुए कोई भी खेल और आउटडोर गतिविधियां नहीं कराई जाए। जरूरी हो तो उनका आयोजन सुबह के समय कराया जाए। प्रार्थना सभा भी बंद सभागार या कक्ष में कराया जाए । स्कूली बसें भी छाया में खड़ी की जाए, क्षमता से अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाना चाहिए बसों में पेयजल अनिवार्य उपलब्ध कराए जाने को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
