धारदार हथियार से युवक की हत्या

जनमंच टुडे/ऋषिकेश। पौड़ी जनपद के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत घट्टूगाड में दो पक्षों की आपसी विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात को घट्टूगाड में एकलव्य कैंप में किसी के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिकालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल( 22) वर्ष निवासी-माला गांव, ब्लॉक यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। साथियों ने उसे एसपीएस राजकीय अस्पताल  पहुंचा या, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने मामले में आरोपित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *