शतकवीर महिला का निधन

जनमंच टुडे/ अल्मोडा। अल्मोड़ा जिले की सबके वृद्ध  महिला कमला जोशी का आज निधन हो गया। वह अल्मोड़ा के नगर के मल्ला चौसार की निवासी थी।  उनके नाम जिले की सबसे उम्रदराज महिला होने का खिताब था।  कमला जोशी  102 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपने निवास  स्थान पर अंतिम सांस ली। वह अल्मोड़ा पालिका के सभासद रहे स्व. लीलाधर जोशी की धर्मपत्नी थीं। कमला जोशी तीन पुत्र, चार पुत्रियों व पोता,पोती समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई है।  उनके बड़े पुत्र शशिशेखर जोशी कर्नल, दूसरे पुत्र मनोज जोशी शिक्षा विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं तीसरे पुत्र अचल जोशी नैनीताल बैंक के प्रबंधक रह चुके हैं। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों विभिन्न संगठनों और व्यापारियों ने शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *