साल का पहला चन्द्रग्रहण लगा
जनमंच टुडे/ डेस्क।
बुद्ध पूर्णिमा पर आज साल का पहला चन्द्रग्रहण लगा। भारतीय समय अनुसार चन्द्र ग्रहण भारतीय समयानुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण आज 2022 दिन सोमवार को वैशाख पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगा। ग्रहणसुबह 7 बजकर 2 मिनट से शुरू हुआ जो दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे से ज्यादा रहेगी। साल का यह पहला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है, लेकिन भारत में यह नहीं दिखाई देगा। जिस कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्रग्रहण यूरोप व अफ्रीका के कुछ हिस्सों के अलावा दक्षिण अमेरिका , उत्तरी अमेरिका के पूर्वी हिस्सों में ही दिखाई देगा। आपको बता दे कि सूर्य और चंद्रमा के बीच जब पृथ्वी आ जाती है तो चंद्र ग्रहण की घटना होती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा की रोशनी को ढक लेती है। जब सूर्य की रोशनी पृथ्वी के किनारों से होकर चांद तक पहुंचती है तो इसका नीला और हरा रंग वातावरण में बिखर जाता है, क्योंकि इनकी वेवलेंथ कम होती है, जबकि लाल रंग की वेवलेंथ ज्यादा होती है और वो चंद्रमा तक पहुंच पाता है। ऐसे में चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देने लगता है।इसे ब्लड मून कहते हैं।
