जनप्रतिनिधियों की गुहार, तहसील दिवसों पर सक्षम अधिकारी रहे मौजूद
जनमंच टुडे/ पौड़ी।
श्रीनगर आज तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमे कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें से 3 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में जनप्रतिनिधियों ने अपने -अपने क्षेत्र से संबंधित पेयजल, स्वास्थ्य, संपर्क मार्ग, शिक्षा, समाज कल्याण विभाग से संबंधित पेंशन स्कीम,पूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास विभाग आदि विभागों से संबंधित समस्याएं उठाई जिसका उप जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को निर्धारित समय अवधि के भीतर निस्तारण करते हुए निस्तारित हुए मामलों की सूचना से अवगत कराने को कहा। जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान कहा कि विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाली बीडीसी की बैठक में अधिकतर विभागीय अधिकारी उपस्थित नहीं होते, जो विभागीय अधिकारी उपस्थित होते हैं उसमें भी सक्षम अधिकारी कम होते हैं जिससे समस्याओं का ठीक तरह से निराकरण नहीं हो पाता, जिस कारण उन्होंने सभी विकासखंड स्तर पर सभी विभागों को उपस्थित रहने और सक्षम अधिकारी की अनिवार्य उपस्थिति की मांग की गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा सुइत -गहत मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों के जांच की मांग की गई जिस पर उपजिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया। डिंबाल गाँव पेयजल योजना के समाधान की बात उठाई। जनप्रतिनिधियों ने गुरुद्वारा स्थित पानी की टंकी एवं गोला मार्केट के पानी की टंकी के चारों तरफ अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण करते हुए गोला मार्केट स्थित पानी की टंकी से अतिक्रमण को मुक्त करवाया साथ ही अन्य अधिक्रमित पानी की टंकी हो पर चालान की कार्रवाई करने के संबन्धित को आदेश दिए। लोक निर्माण विभाग और रेलवे द्वारा संयुक्त रुप से किए जाने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में भी चर्चा की गई और आपसी समन्वय से विभिन्न मुद्दों का समाधान करने को कहा गया। उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
