विकास योजनाओं के लिए योजना बनाएं
जनमंच टुडे/ रामनगर । ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी की अघ्यक्षता में विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन विषयक विकास खण्ड रामनगर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय नेगी द्वारा बताया गया कि विकास खण्ड स्तर पर योजनाओं के आमेलन में आ रही कमी को पूरा करने हेतु कार्य योजना बनायी जायेगी, जिसे विकास खण्ड रामनगर के जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के सहयोग कार्य योजना बनायी जायेगी और समय-समय पर समीक्षा भी की जायेगी। सभी विकास खण्ड स्तरीय विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों से अपेक्षा की गई कि विकास खण्ड रामनगर हेतु ब्लाक पंचायत विकास योजना का कार्य योजना बनाने के लिए विकास खण्ड का परिचय तथा वर्ष 2021-22 तक किये गये कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के अन्तर्गत प्रस्तुत करेंगे, जिससे विकासखण्ड की संकलित रिपोर्ट शासन को प्रेषित किया जा सके। प्रधान संगठन की अध्यक्षता मिथिलेश डंगवाल द्वारा जल जीवन मिशन के अर्न्तगत जल सोत्रों के आधार पर ठोस कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। इसी प्रकार अन्य विभागों के द्वारा भी कार्ययोजना बनाई जाय।
