अंधड़ से हुए नुकसान का आकलन कर अफसर : भट्ट

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने देर शाम  को अधिकारियों से आंधी से हुए  नुकसान की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।  भट्ट ने जिलाअधिकारी धीरज सिंह सहित डीएफओ, एक्शन पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों से उन्होंने दूरभाष पर वार्ता की। तेज आंधी की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मृत्यु और एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है इस आंधी तूफान की चपेट में आए मृतक के प्रति केंद्रीय मंत्री ने शोक संवेदना प्रकट की है साथ ही घायल के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही केंद्रीय मंत्री  भट्ट ने आंधी और तूफान से हुए किसानों की फसलें आम और लीची सहित पहाड़ी फसलों के हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने अपने प्रतिनिधि भगवान तिवारी को आंधी तूफान से पीड़ित हुए परिवारों में जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछने और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा जिला अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर आमजन के नुकसान और विभागों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि देर शाम आए भीषण आंधी से विद्युत विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित कई अन्य विभागों का भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की आम, लीची, आडू, खुमानी, पूलम जैसे कई अन्य प्रजातियों को नुकसान भी पहुंचा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *