रिठाखाल-नाई सड़क की गुणवत्ता की होगी जांच
जनमंच टुडे/ पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई विकासखण्ड एकेश्वर की बीडीसी बैठक में। जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही बैठक में मोटर मार्गों की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने रिठाखाल-नाई मोटर मार्ग और मौसा थपलियाल-मासौ मुसेठा मोटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से बैठक से 15 दिन पूर्व शिकायतों का रोस्टर बनाकर ब्लॉक मुख्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये, ताकि बैठक में सम्बंधित अधिकारी शिकायतो का लिखित रूप में जवाब दे सकें। 
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यों को गंभीरता के साथ करें। डीएम ने कहा कि कार्यों में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों से स्वयं बैठक में आने की नसीहत दी। उन्होंने कहा की कारणवश अगर कोई अधिकारी बैठक में हिस्सा नहीं ले सकता है तो वह अपनी जगह अपने अधीनस्थ अधिकारी को अनिवार्य रूप से बैठक में भेजे। डीएम ने कहा कि बैठक में वह अपनी डेटा डायरी साथ रखे, जिसमें अपनी विभिन्न विभागीय योजनाओं व कार्यक्रमों का पूर्ण विवरण, उनकी प्रगति, किये गए निरीक्षण इत्यादि की समुचित जानकारी हो। इस दौरान क्षेत्र में विद्युत तार झूलने और ट्रांसफार्मर की शिकायत आने पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द समस्याओं का निस्तारण करने को कहा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी ने कहा कि क्षेत्र में पम्पिंग योजनाओं का कार्य पूर्ण होने पर लगभग 50 गांव लाभाविन्त होंगे। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से बीडीसी की बैठक में पूरी तैयारी के साथ आने को कहा, और अपने क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाएने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य ने समस्त जनप्रतिनिधियों विशेष रूप से ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत की प्ररिधि में छोटे-मोटे ऐसे मरमत, सुधारीकरण के कार्यों को केंद्रीय और राज्य वित्त निधि से संपादित करवाएं। जिससे जरूरी कार्यों में अनावश्य बिलम्ब न हो। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य जेष्ठ उप प्रमुख दिशार्थ नेगी, कनिष्ठ उप प्रमुख धनेश्वरी देवी, जिला पंचायत सदस्य सिमा सजवाण, उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, बीडीओ आलोक भंडारी, सांसद प्रतिनिधि कैप्टन गंगा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
