बागेश्वर के डीएम को पुरस्कृत करेगी केंद्र सरकार
जनमंच टुडे/ बागेश्वर। जनपद बागेश्वर को जिला कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रेटिसेज के लिए केंद्र सरकार द्वारा जिला कौशल विकास योजना से सम्मानित करेगी। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कौशल विकास योजना का ऑन लाइन प्रजेन्टेशन किया था, जिसे केंद्र सरकार ने नवाचार एवं सर्वोच्चतम कार्य मानते हुए प्रशंसा की और पुरस्कार के लिए चयन किया है। 9 जून को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धमेन्द्र प्रधान जिलाधिकारी विनीत कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। धर्मेन्द्र प्रधान ने बेहतरीन नवाचार कार्य के लिए जिलाधिकारी व उनकी टीम को बधाई दी है।
