डीजीपी ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

जनमंच टुडे/ रुद्रप्रयाग।  पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने केदारनाथ, गौरीकुंड और सोनप्रयाग का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों से संवाद भी किया और यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सोमवार को डीजीपी अशोक कुमार ने केदारनाथ धाम पहुंचकर यहां व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मंदिर दर्शन के लिए कतार में लगे तीर्थयात्रियों से संवाद स्थापित किया। केदारनाथ मन्दिर के बाहर एवं अन्दर की सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए पुलिस प्रबंधन का भी जायजा लिया। केदारनाथ धाम में स्थानीय पंडा समाज के प्रतिनिधियों एवं पुरोहितों से भी डीजीपी ने वार्ता की। उन्होंने केदारनाथ धाम में उपलब्ध पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ सहित समस्त पुलिस बल का सम्मेलन लिया। वहां पर नियुक्त कार्मिकों की समस्यायें पूछी। विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे सभी जवानों का हौसला बढ़ाया। साथ ही यात्रा में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पारितोषिक देकर सम्मानित किया। उन्होंने धाम में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ किया और कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर एवं सौम्य व्यवहार रखें। यहां पर आने वाला हर श्रद्धालु अतिथि के समान है। हमें अतिथि देवो भवः की भावना के साथ यात्रियों की सुरक्षा एवं सहयोग करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *