देहरादून में होगा विधानसभा का बजट सत्र
जनमंच टुडे/ देहरादून। पहले गैरसैंण में प्रस्तावित विस सत्र अब देहरादून मे अब 14 जून से 20 जून तक होगा। सत्र को लेकर शासन ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार अब बजट सत्र गैरसैंण में न होकर देहरादून स्थित विधानसभा में होगा। कार्यक्रम के अनुसार 14 जून से बजट सत्र आहूत किया जाएगा। प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य की पंचम विधानसभा का द्वितीय सत्र 14 जून को आहूत होगा और यह बजट सत्र देहरादून विधानसभा भवन में 20 जून तक चलेगा।
