आस्था के केंद्रों में भक्तों का रेला
जनमंच टुडे/ देहरादून। राज्य में श्रद्धालुओं के पहुँचने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक चारधाम में लगभग 21 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम में पहुंचे हैं। यहां अभी तक 7 लाख 30 हजार 27 तीर्थयात्री बद्री विशाल के दर्शन कर चुके हैं। अब तक चारों धामों में 170 यात्रियों की मौतभी हो चुकी है। केदारनाथ में 6 मई से अभी तक 7 लाख 17 हजार 362 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में 3 मई को यात्रा शुरू होने से आज तक 3,78,539 और यमुनोत्री धाममें 2,89,790 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।वहीं गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में अभी तक 82,175 श्रद्धालु दर्शन को पहुँच चुके हैं।
