इस विभाग ने खत्म किया अटैचमेंट
जमंच टुडे/ देहरादून। सहकारिता विभाग में समस्त जिला और मंडलीय कार्यालयों एवं विभिन्न शीर्ष सहकारी व अन्य संस्थाओं में संबद्ध सभी कर्मचारियों का अटैचमेंट समाप्त कर दिया गया है। सहकारी समितियों के निबंधक आलोक कुमार पांडेय ने निर्देश जारी कर दिया है।
निर्देश में कहा गया है कि समस्त जिला सहायक निबन्धकों को निर्देशित किया जाता है कि अपने जनपद के अन्तंगत कार्यरत सहकारी निरीक्षक की नवीन तैनाती विकास खण्ड एवं तहसील स्तर पर करना सुनिश्चित करें। एवं कृत कार्यवाही से एक सप्ताह के अत अवगत करायें। भविष्य में किसी भी फार्मिक का सम्बद्धीकरण अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना न किया जाए।
