सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
जनमंच टुडे/रामनगर।
रामनगर से उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर बिलग्राम शरीफ जा रहे दो कार को बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रामनगर गुलरघाटी निवासी 5 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामनगर गुलरघाटी निवासी कुछ युवक दो कार से उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर बिलग्राम शरीफ जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जैसे ही वह बरेली शाहजहांपुर के बीच पहुंचे इस दौरान एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रामनगर के गुलरघाटी के रहने वाले इमरान खान, खताड़ी निवासी हाफिज ताहिर, मुलाजिम, सगीर, और फदिर की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही, हादसे में जान गंवाने युवकों के परिजनों को सूचना भिजवा दी है ।
