नदी पार करते समय नदी में डूबा किशोर, मौत
जनमंच टुडे/ चम्पावत। जनपद के सीमांत क्षेत्र के ग्राम नीड़ में नदी पार करते समय एक किशोर की डूब कर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम नीड निवासी दीपक राम(17) पुत्र हयात राम परिवार की दो महिलाओं के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। लोहावती नदी पार करते समय उसका पांव फिसल गया और नदी में जा गिरा। महिलाओं ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस, राजस्व व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी से निकाला और 108 के माध्यम से मंच के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दीपक ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा पास की थी।
