अवैध अतिक्रमण हटाया
जनमंच टुडे/ देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने सभी उपजिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन और अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार के निर्देश के अनुपालन में उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में मसूरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर कारवाई करते हुए 126 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण पर हटाये गए जिनमें बाटाघाट, मोतीलाल मार्ग, कैम्टी रोड़, बस स्टेंड एवं किंग्रेग आदि स्थान शामिल है। उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में पुलिस, लोनिवि, नगर निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग एव स्थानीय लोगों को साथ लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। साथ ही लोगों को सरकारी भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न किए जाने की चेतावनी दी गई तथा संबंधित विभागों को उनकी भूमि पर कब्जा लेने तथा अतिक्रमण न होने देने के निर्देश दिए गए। अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया। जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध अतिक्रमण एवं अवैध खनन, पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण एवं अवैध खनन, पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपनी भूमि पर अतिक्रमण न होने दे। साथ ही कहा यदि अतिक्रमण मुक्त की गई भूमि पर दोबारा अतिक्रमण होता है तो संबंधित विभागों के अधिकारियोन पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। अतिक्रमण हटाने वाली टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी पल्लवी त्यागी, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मसूरी यूडी तिवारी, सहायक अभियन्ता लोनिवि राजेन्द्र पाल, जूनियर अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग खुशवंत शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कार्मिक एवं पुलिस बल मौजूद रहे।
