पूर्व में बनाए गए ड्रेनेज प्लान का अध्ययन करें अफसर : कुमार
जनमंच टुडे/ देहरादून। आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में जलभराव की स्थिति से निपटने एवं प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम के साथ ही आपदा प्रबंधन के लिए अर्लट सिस्टम विकसित को लेकर बैठक हुई। बैठक में आयुक्त ने प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम बनाने के साथ ही बिन्दाल, सौंग, सुसवा, रिस्पना नदी पर आपदा के दृष्टिगत वार्निंग सिस्टम एवं जलस्तर के मानक आदि के संबंध में सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम एमडीडीए के अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने शहर के लिए तैयार किए जा रहे ड्रेनेज के संबंध में बनाए गई योजना की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में बनाए गए ड्रेनेज प्लान का अध्ययन करने के साथ ही नगर निगम के तकनीकी अधिकारियों को शामिल करने को कहा। उन्होंने स्टैक होल्र्डस, नगर निगम के पार्षद आदि से जानकारी प्राप्त की जाए ताकि उन्हेें शहर के प्रत्येक स्थान की जानकारी होती है जिससे प्रभावी कार्य योजना बनाने में मदद मिलेगी। आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को नालियों की सफाई करवाने, कार्यदायी संस्था लोनिवि एवं नगर निगम को निर्माण कार्याें के दौरान ड्रेनेज सिस्टम का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत फ्लड जोन चिन्हित करने के उन्होंने निर्देश दिए। गढ़वाल आयुक्त ने एमडीडीए को भूमि अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम मनुज गोयल, अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल नरेन्द्र क्वीराल, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बरनिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल सहित लोनिवि, जल संस्थान, जल निगम, सिंचाई आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
