मसूरी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

जनमंचटुडे/ देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में दूसरे दिन भी प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया और अतिक्रमण हटाया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी की, दोबारा अतिक्रमण मिला तो उनके खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। अतिक्रमण के ख़िलाफ मसूरी में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाया गया।मसूरी में उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के दूसरे दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम ने 4-5 स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तिकरण के साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य कार्य किया। गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए भूमि कोअतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *