आज मिले 67 कोरोना संक्रमित
जनमंच टुडे/ देहरादून। प्रदेश में एक बार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को प्रदेश में 67 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 361 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में शनिवार को कोरोना के 67 नए मरीज मिले हैं, जबकि 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 67 नये मरीज मिलने से अब एक्टिव केस की संख्या 361 हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार देहरादून में सबसे ज़्यादा 43 कोरोना केस मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 2, चमोली में 1, हरिद्वार में 7, नैनीताल में 5, पौड़ी में 1, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 1, उधम सिंह नगर में 3 और उत्तरकाशी में 2 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। राजधानी देहरादून में कोरोना के एक्टिव 238 मरीज हैं।
