नितिन की दावेदारी से कर्णप्रयाग के ‘कद्दावरों’ में हलचल
देहरादून। गोपेश्वर। चमोली जिले की कर्णप्रयाग विधानसभा सीट पर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार विपक्ष के युवा चेहरों को टक्कर देने के लिए भाजपा यहां से नए युवा चेहरे को मौका दे सकती है। कर्णप्रयाग सीट से सबसे ज्यादा चर्चा पार्टी के प्रति समर्पित युवा नितिन नवानी की चल रही है और टिकट दावेदारी में नवानी नाम सबसे ऊपर है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नितिन नवानी पार्टी की पहली पसंद बन सकते हैं। बचपन से संघ व abvp से जुड़े नवानी पार्टी के समर्पित और पार्टी के वफादार सिपाहियों में गिने जाते हैं।

नितिन की कार्य करने की क्षमता, पार्टी के प्रति समर्पित की भावना को देखते हुए पार्टी उन्हें निकाय चुनाव, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में विस्तारक की जिम्मेदारी सौंप चुकी है जिसमें वह खरे उतरे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता नवानी क्षेत्रीय जनता और राष्ट्रीय नेताओं के सम्पर्क कर हैं। वह सांगठनिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हुए हैं। टिकट दावेदारी को लेकर वह राज्य एवं केंद्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। नवानी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य , अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCKSH) के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना से भेंट कर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

दिल्ली से लौटने के बाद नवानी ने वरिष्ठ पत्रकार गणतंत्र राठौड़ को बताया कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर 2027 चुनाव को लेकर चर्चा की। नवानी ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नेताओं से संगठनात्मक विषयों पर भी सार्थक चर्चा की और उनका मार्गदर्शन लिया। नवानी ने कहा कि उन्हें वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद मिला और राष्ट्रीय नेताओं से मिला मार्गदर्शन उन्हें नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्रदान करेगा। नवानी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं से उन्हें जो सम्मान और आशीर्वाद मिला है, वह मेरे लिए गौरव का क्षण है। नवानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विशेषता है कि पार्टी में साधारण कार्यकर्ता को भी परिवार के सदस्य जैसा सम्मान मिलता है, जो संगठन और राष्ट्र सेवा के प्रति कार्यकर्ताओं के संकल्प को और दृढ़ करता है। मृदुभाषी, मिलनसार युवा तुर्क नवानी की जनता और कार्यकर्ताओं में गहरी पैठ, पार्टी में मजबूत सांगठनिक पकड़ के चलते टिकट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

केंद्रीय सर्वे टीम की लिस्ट में नवानी का नाम टॉप में होने के बाद, टिकट की आस लगाए बैठे क्षेत्र के कद्दावर नेता अनिल नौटियाल, सतीश लखेड़ा, टीका प्रसाद मैखुरी रमेश गड़िया, रमेश मैखुरी के समर्थकों में हलचल मची हुई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार युवा नवानी का नाम आगे आने से युवाओं, महिलाओं समेत क्षेत्र के सभी मतदाता उनके पक्ष में लामबंद होने लगे हैं।
