भोले के जयकारों से गुंजयमान रहे शिवालय

देहरादून/ कोटद्वार/ सतपुली। एकेश्वर। सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला उमड़ा रहा। देहरादून के टपकेश्वर, पृथ्वी नारायण मंदिर  समेत शहर के तमाम मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। बालावाला के आनन्द नगर स्थित ज्वालपा मन्दिर के साथ ही क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी पूजा, अर्चना और जलाभिषेक को भक्तों की भीड़ लगी रही। सतपुली के दनगलेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही नगर के आसपास के  सभी मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। वही एकेश्वर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ एकेश्वर महादेव मंदिर में  महादेव के दर्शन को भक्तों की भीड़ लगी रही।  भक्तों ने एकेश्वर महादेव की पूजा,अर्चना करने के साथ ही प्राचीन जलस्रोत के पवित्र जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के साथ ही दुग्धाभिषेक किया। वही कोटद्वार में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों की शिवालयों में भीड़ उमड़ी। कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर ,देवी मंदिर व आसपास के तमाम छोटे बड़े शिवालयों में शिव भक्तों का तांता दिन भर लगा रहा। शिव भक्त भोले के नारों के साथ मंदिरों में पूजा,अर्चना करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *