नहीं मिला युवक का शव, न मिला बाघ, लगाए पिंजरे

जनमंच टुडे/ रामनगर। शनिवार की शाम नेशनल हाइवे पर बाघ द्वारा चलती बाइक से दबोचे युवक का शव दो दिन बाद भी बरामद नहीं हो पाया । विभाग की ओर से  बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगा दिए गए हैं। लेकिन बाघ अभी पकड़ से दूर है। मालूम हो कि शनिवार देर शाम को अंधेरे में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 309 पर नैनीताल-अल्मोड़ा जनपद सीमा के निकट मोहान क्षेत्र में अमरोहा निवासी दो युवकों की चलती बाइक पर एक बाघ हमला करके बाइक के पीछे बैठे युवक को  दबोच लिया था और जंगल की ओर जंगल में ले गया था । वन विभाग द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में पहले युवक का खून से लथपथ बैग और मोबाइल मिला था। रविवार को युवक का  एक हाथ ही बरामद हो गया था, लेकिन शरीर का अन्य भाग नहीं मिल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *