गुलदार ने महिला को मार डाला

जनमंच टुडे/ देहरादून। पौड़ी जिले के दुगड्डा ब्लॉक के  ग्राम गोदी छोटी में  आक सुबह  बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर  दिया। गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गई। स्कूल जाते अन्य स्कूली बच्चों ने रास्ते में खून  देखा तो उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर खोजबीन की तो झाड़ियों में महिला का शव पड़ा मिला। गांव में गुलदार की धमक से लोगों में खौफ बना हुआ है। उन्होंने वन बिभाग से गुलदार के भय से जल्द निजात दिलाने की मांग की है।  जानकारी के अनुसार  दुगड्डा  ब्लॉक के  ग्राम गोदी बड़ी  निवासी मनोज चौधरी की पत्नी रीना देवी (38) मंगलवार सुबह अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा गई थी।  वापस लौटते समय जैसे ही वह गांव के पास पहुंची, पहले से घात लगाए गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया  और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। इसके कुछ देर बाद  दुगड्डा जा रहे कुछ स्कूली बच्चों को रास्ते में खून दिखाई दिया। रास्ते मे खून देखकर बच्चे गांव पहुंचे और इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कुछ दूरी पर झाड़ियों में रीना का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने देखा कि शव के समीप ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों  गुलदार को भगाया और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम सूचना पर मौके पर पहुंची और। ग्रामीणों की मदद से शव को झाड़ियों से बाहर निकालाऔर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने वन विभाग से हलदार के खौफ से निजात दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *