आज प्रदेश में मिले 148 कोरोना संक्रमित

जनमंच टुडे/ देहरादून। राज्य में लगातार कोरोना संक्रमण की दर बढ़ती जा रही है। आज पूरे प्रदेश में 148 नए मामले मिले और 152 पुराने मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के 666 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण से इस साल अब तक 284 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज देहरादून में सबसे अधिक 109 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 11, हरिद्वार में 10, पौड़ी व उधमसिंह नगर में चार-चार, उत्तरकाशी में तीन, अल्मोड़ा, बागेर व टिहरी में दो-दो व रूद्रप्रयाग में एक संक्रमित मरीज मिला है। तीन जिलों  चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *