ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को फिर दिया झटका
जनमंच टुडे/ देहरादून। ऊर्जा निगम ने फ्यूल चार्ज के नाम पर लोगों ने धीरे से झटका दिया है। ऊर्जा निगम ने बिजली के बिल में बढोत्तरी कर दी है। अगले 3 महीने के लिए ऊर्जा निगम ने यह बढोत्तरी की है। निगम ने बढोत्तरी का निर्णय कोयले के दाम बढ़ने पर लिया गया है।ऊर्जा निगम ने बिजली की दरों में औसतन 6 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी कर दी है। बिजली बिल में बढोत्तरी होने से लोगों की जेब ढीली होगी। ऊर्जा निगम ने यह बढोत्तरी कोयले के दाम बढ़ने से फ्यूल चार्ज के नाम पर की गई है।बढ़ी हुई दरें जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के बिल में लागू होंगी। ऊर्जा निगम ने बीपीएल के बिल में प्रति यूनिट दो पैसे, घरेलू उपभोक्ताओं के 5 पैसे, व्यवसायिक व सरकारी ऑफिस के 7 पैसे, निजी ट्यूबल को दो पैसे और उद्योगों में 7 पैसे की बढोत्तरी की है। वही मिक्स लोड को छह पैसे, रेलवे 7 पैसे, इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को 6 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज के रूप में अतिरिक्त देना होगा। बिजली के बिल में बढोत्तरी होने से इसका सबसे अधिक मीडिल और गरीब तबके पर पड़ेगी।
