बीयर और शराब की दुकानों पर लगा जुर्माना
जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आज आबकारी टीम ने चकराता रोड के किशननगर चौक पर स्थित बीयर और शराब की दुकान में निर्धारित मूल्य से 10 रुपये अधिक वसूली करते हुए पकड़ा। जिसके बाद टीम ने दुकान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने इसके बाद प्रेमनगर नगर स्थित देशी मदिरा की दुकान में टीम को ओवर रेटिंग पाया गया जिस पर टीम ने दुकान पर 50 हजार का जुर्माना लगाया। प्रेमनगर की विदेशी मदिरा की दुकान पर बिलिंग मशीन खराब मिलने, दुकान में टोलफ्री नम्बर चस्पा न करने, ओवर रेटिंग न होने सम्बन्धी फ्लैक्स चस्पा न मिलने पर 35 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं आबकारी टीम को डाडा लखौण्ड में बिलिंग मशीन उपलब्ध न होने, दुकान के बाहर टोलफ्री नम्बर चस्पा न होने, मांगने पर आवंटन पत्र प्रस्तुत न करने, दुकान अनुमोदित विक्रेता न पाये जाने पर 25 हजार जुर्माना लगाया गया। गौरतलब है कि जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग, अनियमिता को गम्भीरता से लेने, दुकानों की नियिमित निरीक्षण कर अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शराब की ओवर रेटिंग एवं ग्राहकों दुर्व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा।
