कल्याणकारी योजनाओं को हर घर ले जाएं कार्यकर्ता : नौटियाल
- लक्ष्मण सिंह नेगी।
जनमंच टुडे। ऊखीमठ। भाजपा महिला मोर्चा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल के केदार घाटी आगमन पर कार्यकर्ताओं , जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। ऊखीमठ आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ऊखीमठ में आयोजित जनसभा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी गयी वह उसका सच्ची, निष्ठा व ईमानदार से उनका निर्वहन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में समर्पित भावना से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनायें चलाई जा रही है इसलिए मेरा प्रयास हर योजना का लाभ सीमान्त क्षेत्रों तक पहुँचाना रहेगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वागीण विकास के लिए दर्जनों योजनायें संचालित की जा रही है इसलिए हर कार्यकर्ता को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। जिससे केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण को मिल सके। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल जिला महामंत्री बिक्रम सिंह कण्डारी, पूर्व दायित्वधारी बीना बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुवरी बर्त्वाल,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नर्मदा देवी, दर्शनी पंवार, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल रावत, महामंत्री चन्द्र मोहन उखियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट्, भगत कोटवाल, विजय लक्ष्मी देवी, रमेश चन्द्र सेमवाल, पूर्व प्रधान प्रकाश रावत, जगदीश लाल, रेखा रावत, खुशहाल नेगी, मनोहर गुसाईं, प्रेम सिंह रावत, दिनेश तिवारी,नवदीप नेगी, अनसोया प्रसाद भट्ट, विपिन सेमवाल, कमल रावत, गजेन्द्र चौधरी, सुमन जमलोकी, गजपाल भट्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी व ग्रामीण मौजूद थे।
