नवमी पर मुख्यमंत्री ने किया कन्या पूजन
जनमंच टुडे। देहरादून । मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नवमी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कन्या पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
