हादसे में भाई, बहन की मौत
जनमंच टुडे/नैनीताल।
बाइक व पिकअप की भिड़ंत में बाइक सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल महिला के भाई ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बुधवार को हल्दूचौड़ के दौलिया डी क्लास निवासी रेखा जोशी पत्नी तारा दत्त जोशी (42) खैरनी सिमलाकोट पाटी चंपावत निवासी अपने भाई पंकज खोलिया पुत्र स्वर्गीय ईश्वर दत्त खोलिया (32) के साथ ग्राफिक एरा यूनिर्वसिटी बेरीपड़ाव में अपने पुत्र सूरज की फीस जमा करने गई थे। राष्ट्रीय राजमार्ग खराब होने के कारण वह गांव की सड़क से घर जा रहे थे, तभी हल्दूचौड़ दुम्काबंगर धनपुर रोड़ में हनुमान मंदिर के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप संख्या यूके04-0367 से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकी महिला का पुत्र घायल हो गया।
