मनणामाई – केदारनाथ पैदल ट्रेक पर पर्यटक की तबियत बिगड़ी

लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे। ऊखीमठ। रासी – मनणामाई – केदारनाथ पैदल ट्रेक पर एक पर्यटक की तबियत बिगड़ी गई है। केदारनाथ से लगभग 6 किमी दूर पर्यटक की तबियत बिगड़ चुकी है तथा पर्यटक के साथ एक अन्य पर्यटक भी साथ में है मगर केदारनाथ धाम में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से एस डी आर एफ घटना स्थल के लिए रवाना नहीं हो पाया है। पर्यटक की तबियत केदारनाथ से लगभग 6 किमी दूर महापंथ के निकट बिगड़ ने की खबर  है।  बता दे कि 10 बंगाली पर्यटकों का दल 2 अक्टूबर को रासी गाँव से रवाना हुआ था। दल में 8 पुरूष, 2 महिलायें, 8 स्थानीय गाइड व पोटर शामिल थे। शनिवार दोपहर 2 बजे दल में शामिल एक पर्यटक की अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया,  जिस कारण 8 पर्यटकों का दल सहित सभी गाइड व पोटर केदारनाथ धाम पहुँच चुके थे। शनिवार शाम को चार बजे पर्यटक की तबियत बिगड़ने की सूचना केदारनाथ धाम में तैनात एस डी आर एफ को दी गयी थी, मगर मौसम खराब होने के कारण एस डी आर एफ को केदारनाथ से महापंथ के लिए रवाना होने में भारी परेशानियां हो रही है। दल में शामिल स्थानीय गाइड मुकेश ने बताया कि महापंथ में फसे पर्यटकों के पास यदि समय से नहीं पहुंचा गया तो उनके सामने खाने के सामाग्री का अभाव हो सकता है । आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह सजवार ने बताया कि महापंथ के लिए टीमें रवाना हो चुकी है तथा घटना पर पैनी नजर रखी जा रही है मौसम के लगातार खराब होने के कारण टीमों को महापंथ पहुंचने में समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *