पौड़ी- मेरठ राजमार्ग पर कार हादसा, दम्पति की मौत

जनमंच टुडे। पौड़ी। पौड़ी, कोटद्वार मोटरमार्ग पर रविवार को परसुंडाखाल के समीप एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि एक महिला  गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार एक कार पौड़ी मेरठ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार जैसे ही परसुंडाखाल के पास पहुंची, वह अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई है। सूचना पर आसपास के लोगों ने मौकेपर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य किया और पुलिस को सूचना दी।  हादसे में एक महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी एक अन्य जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले  वीर सिंह पंवार  व सुनीता पंवारनिवासी ग्राम बुरासी पौड़ी के रूप में हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *