रोपवे बनने से सुगम होगी केदारनाथ यात्रा : धामी

जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में रिकार्ड 45 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नई केदारपुरी अस्तित्व में आ चुकी है। तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधाएं मुहैया हो रही है। गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे के बनने के बाद केदारनाथ यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यात्रा सफलतापूर्वक सम्पंन हो रही है। केदारनाथ में रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि सामूहिक सहयोग से यात्रा का सफलतापूर्वक समापन हुआ है। मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने कहा कि मंदिर समिति यात्रियों को भगवान के सरल-सुगम दर्शन के लिए प्रयासरत रही। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। तुंगनाथ के कपाट सात नवंबर तथा द्वितीय केदार मद्महेर के कपाट 18 नवंबर को बंद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *