शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिला राज्य : राणा : राणा

  • लक्ष्मण सिंह नेगी।

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ। केदार घाटी में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय ग्रामीणों , जनप्रतिनिधियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने ऊखीमठ क्षेत्र के  शहीद राज्य आन्दोलकारी अशोक कैशिव के  स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वा सुमन अर्पित किये। केदार घाटी के विभिन्न स्थानों पर राज्य स्थापना दिवस बडे़ हर्षोंल्लास से मनाया गया । तहसील मुख्यालय ऊखीमठ में राज्य आन्दोलकारी अशोक कैशिव के शहीद स्मारक कर पुष्प अर्पित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि हमें पृथक राज्य शहीदों की कुर्बानी की बदौलत मिली है, इसलिए शहीदों को समय – समय पर श्रृद्धा सुमन कर उन्हें याद किया जाना चाहिए । कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में शहीद हुए राज्य आन्दोलकारी अशोक कैशिव के बलिदानों को हमेशा याद रखा जायेगा । भाजपा मण्डल अध्यक्ष गजपाल रावत ने कहा कि राज्य आन्दोलकारी अशोक कैशिव के त्याग व बलिदान हमेशा अमर रहेगा । गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलकार में जिस प्रकार आम जनता सड़कों पर उतरी थी, मगर राज्य गठन के 22 वर्षों बाद भी उत्तराखण्ड की जनता भावनाओं के अनुरूप समुचित विकास नहीं हो पाया है । इस मौके पर अंजना रावत, राजीव भटट्, अनसोया प्रसाद भटट्, रमेश चन्द्र सेमवाल,जगमोहन पंवार, प्रमोद कैशिव, नवदीप नेगी, प्रकाश वर्मा, बीरेन्द्र राणा, नागेन्द्र राणा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *