मुख्यमंत्री ने शहीद  राज्यान्दोलनकारियों को किया नमन

जनमंच टुडे। देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून के कचहरी में स्थित शहीद स्थल पहुँचकर  उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में शहीद  राज्यान्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि  राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला।  उन्होंने कहा कि शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार  प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश के अबसे अग्रणी राज्य बने इसके लिए प्रदेशवासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *