सतपुली में चला वाहन चेकिंग अभियान
जनमंच टुडे। सतपुली। आज उपजिलाधिकारी सतपुली श्री संदीप कुमार व परिवहन विभाग के परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ठ द्वारा सतपुली में स्कूल वाहनों , व्यवसायिक व प्राइवेट वाहनों के विरुद्ध संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया।चेकिंग में एम वी एक्ट के अंतर्गत स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरे जाली ना लगे होना, बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना कर, बिना हेलमेट, बिना डीएल , बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र आदि विभिन्न अभियोग में कुल 14 चालान किए गए। इस दौरान मौके पर ही सड़क सुरक्षा अवेयर के तहत वाहन चालकों की काउंसलिंग भी की गई।
