युवाओं से सौतेला व्यवहार कर रही सरकार
जनमंच टुडे। ऊखीमठ। देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में ऊखीमठ में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। देहरादून में युवाओं पर हुई लाठी चार्ज मामले में आक्रोशित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश समिति सदस्य आनन्द सिंह रावत ने कहा कि युवा अपने जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे,लेकिन पुलिस द्वारा युवाओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कांग्रेस जिला वरिष्ठ उपाध्याय बसन्ती रावत ने कहा कि मोदी व धामी के नेतृत्व में जनता व युवाओं को छलने का कार्य किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कर्मवीर कुंवर ने कहा कि देहरादून में युवाओं के साथ हुई लाठी चार्ज को कभी सहन नहीं किया जायेगा व युवाओं को आगामी नगर निकाय व लोक सभा चुनाव में प्रदेश सरकार को मुह तोड़ जवाब देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि युवाओं पर लाठी चार्ज करवाना युवाओं के साथ छल है। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवान , वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेंद्र सिंह पुष्पवान, सैनिक प्रकोष्ठ महावीर सिंह नेगी, SC प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार, कैलाश पुष्पवान, नगर अध्यक्ष / सभासद प्रदीप धर्मवान, समाजिक कार्यकर्ता नवदीप नेगी,धर्मेंद्र सिंह पुष्पवान युवा कांग्रेस, कैलाश पंवार, टेक्सी यूनियन प्रमोद नेगी, देवेंद्र राणा, मुकेश, सोनू, बॉबी, तजाबर, नवदीप सिंह, सोनदीप, प्रमोद, राजेश, लोकेश शुक्ला, अनुसूया लाल एनएसयूआई से अरविंद गुसाईं,तनुज पुरोहित मौजूद रहे।। इस मौके यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष ने कहा बीजेपी सरकार युवाओं पर अत्याचार कर रही देहरादून में युवाओं पर लाठीचार्ज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्र और युवा अपने हकों के लिए लड़े, लेकिन पुलिस उनका दमन कर रही है।
