सरोवर नगरी में पांच को बरसेंगे रंग और गुलाल

जनमंच टुडे। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला मैदान में  5 मार्च को होने वाले आयोजन  को लेकर  समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत  की अध्यक्षता में  बैठक हुई।  बैठक में खुशाल सिंह रावत व महासचिव पूरन चन्द्र पांडे ने संयुक्त रूप से बताया । पाँच मार्च को समिति के प्रांगण में स्कूली बच्चों द्वारा कार्यशाला के दौरान जो होली गायन नृत्य आयोजक समिति द्वारा सिखाया गया उसका मंचन किया जाएगा। साथ ही महिला होली का आयोजन  किया जायेगा। पाँच मार्च को ही पुरुषों होली गायन होगा। समिति के अध्यक्ष व सचिव ने बताया समिति ने विधायक निधि व अपने समिति के सहयोगियों के द्वारा समिति प्रांगण में  विस्तार कर किया है। साथ ही असमाजिक तत्वों द्वारा कोई भी खुरापात न हो इसके लिए जगह,जगह कैमरे लगा दिये गए हैं।

आपको बता दें कि पूस माह के रविवार से समिति के सदस्यों द्वारा निरंतर बैठक होली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शास्त्रीय संगीत पर आधारित होली गायन किया जाता है।  बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गए । बैठक में समिति के सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक का संचालन महासचिव पूरन चन्द्र पांडे ने की।

  •  नैनीताल से ललित जोशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *