पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होंगे चीन और नेपाल से सटे गांव

जनमंच टुडे। हल्द्वानी। केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री  अजय भटट ने  कहा कि  वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चीन और नेपाल की सीमा से सटे गांवों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि  यात्रा को सुगम बनाने के लिए जल्द ही हल्द्वानी में भी फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। ये फ्लाईओवर 12 करोड की धनराशि से नारीमन काठगोदाम से तीनपानी में बनेगा। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए केंद्र से स्वीकृति मिल चुकी हैऔर जल्द ही निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  काठगोदाम में गौलापुल पर द्वितीय पुल निर्माण कल भी केंद्र ने स्वीकृति दे दी है और जल्द ही पल निर्माण पर कार्य प्रारम्भ होगा। भट्ट ने कहा कि गदरपुर बाईपास, रूद्रपुर बाईपास के साथ ही 10 करोड की लागत से खैरना पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा  केंद्र राज्य के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई योजना के तहत 12 सडकें स्वीकृत हो चुकी है। जिनपर जल्द कार्य शुरू होगा। केंद्रीय बजट की जानकारी देते हुए भटट ने कहा कि ये बजट विकास और समृद्धि का बजट है। उन्होंने का बजट में मध्यम वर्ग को कर में छूट के साथ ही बुजुर्गों को छोटी बचत योजनाओं पर आकर्षण बचत के साथ ही खेती में किसानों को हाईटेक बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा बजट में हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड को विकास की रफ्तार बढाने के लिए धन की कमी से  नहीं जूझना पडेगा। उन्होंने कहा केन्द्र पोषित योजनओं के रूप में अवस्थापना विकास के लिए धनराशि आवंटित की गई है।  भटट ने कहा कि बजट में 10 लाख करोड का प्राविधान 33 प्रतिशत वृद्धि का सीधा लाभ केन्द्र पोषित योजनाओ को मिलेगा जिससे केन्द्र द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा की प्रथम गांव की पहचान रखने वाले सीमांत गांवों में वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत अब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। जिससे वहां का विकास के साथ ही रोजगार के अवसर भी बढेंगे साथ ही उस क्षेत्र की आर्थिकी बढ़ेगी और  पलायन भी रुकेगा।  उन्होंने कहा कि पर्यटन को मिशन मानकर उठाए गए कदम उत्तराखण्ड की आर्थिकी, रोजगार और आजीविका के लिए एक बडा आधार तैयार किया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश के 50 पर्यटन गंतत्य के चयन मे उत्तराखण्ड को स्थान मिला है।  उन्होंने कहा बजट से समाज के हर तबके के लोगों को संतुष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कोरोना काल में जहां विश्व में उन्होंने कहा बजट में प्रदेश को 740 एकलव्य विद्यालय खोले जायेंगे जिसमें 38800 शिक्षक एवं कर्मचारियों की तैनाती की जायेगी। 26 करोड की धनराशि से भीमताल मे स्कूल का निर्माण किया जा रहा है इसके साथ ही जमरानी बांध हेतु प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत अन्तिम स्वीकृति मिली चुकी है जल्द ही जमरानी बांध का कार्य प्रारम्भ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *