कई I A S और pcs के तबादले

जनमंच टुडे। देहरादून। शासन ने आज कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। देहरादून की जिलाधिकारी आईएएस सोनिका से उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का दायित्व हटा दिया गया है। जबकि  मेहरबान सिंह बिष्ट से आयुक्त खाद्य का प्रभार वापस लेकर आईएएस बृजेश कुमार संत को दे दिया गया है। आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज बनाया गया है। साथ ही बंशीधर तिवारी से प्रबंध निदेशक गढ़वाल मंडल विकास निगम तथा निदेशक पंचायती राज हटाकर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण का पदभार दिया गया है ।। इसके अलावा आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी का चार्ज भी दिया गया है। आईएएस नंदन कुमार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी आशीष भट्ट गई को निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर की जिम्मेदारी मिली है। तथा निधि यादव को निदेशक समाज कल्याण बनाया गया है।विनोद गिरी गोस्वामी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन बनाया गया है। तथा बीएल फिर माल को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधम सिंह नगर तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय उधम सिंह नगर बनाया गया है। इसके साथ ही मोहन सिंह पीसीएस अधिकारी से सचिव रियल स्टेट हटाया गया है तथा बाध्य प्रतीक्षा में रहे सुंदरलाल सेमवाल को सचिव रियल स्टेट रेगुलेरिटी की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *