मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
जनमंच टुडे। नैनीताल । जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के तहत जनपद वासियों को जल आपूर्ति के लिए चलाई जा रही ‘हर घर नल’ लगाने के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा यदि कार्यों में किसी प्रकार की खामियां पाई गई तो संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानकों के अनुरूप कार्य न होने पर संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को कहा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था व जल निगम को कार्यों में पारदर्शिता,समयबद्वता एव गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता पेयजल जल निगम जीएस तोमर ने बताया की जल संस्थान जल निगम ने बताया कि कार्य के दौरान वन भूमि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जल जीवन मिशन के कार्य प्रभावित हो रहे हैं । जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों ऐसे स्थानों पर कार्य न रोकने के निर्देश दिए। तोमर ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 1153 करोड की धनराशि से 989 कार्य योजना पर कार्य किया जाना, जिसके तहत 493 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया। जबकि 275 कार्य गतिमान है। जिले में 1027 करोड़ की योजना से प्रथम फेस के बाद 586 द्वितीय फेस के स्वीकृत कार्य किए जाने हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, जीएम जलसंस्थान डीके सिंह, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम जीएस तोमर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका आलोक उनियाल, प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा, परियोजना प्रबन्धक श्रेय गोयल,समन्वय आईएसए देवकी नन्दन कुनियाल, अंकित वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता विशाल कुमार सक्सेना, एसडीओ ममता चंद, राजकुमार, एनके काण्डपाल, दीप कुमार,लक्ष्मण सिंह, हितेन्द्र सिंह एसएच श्रीवास्तव के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
- नैनीताल से ललित जोशी।
