देहरादून में परिवार को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लूट
जनमंच टुडे। देहरादून। पुलिस को चुनौती देते हुए 4 हथियार बन्द बदमाशों ने देहरादून के पाश कालोनी नेहरू कॉलोनी में महिलाओं को बंधक बनाकर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बदमाश स्कूटर और मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिद्वार की तरफ भागे हैं। मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित वीके अग्रवाल का घर है। अग्रवाल कुछ साल पहले एमडीडीए से सेवानिवृत्त हुए हैं। इन दिनों वह बीमार है और बेड रेस्ट पर हैं। आज उनके घर में एक युवक घुस आया। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा जबकि तीन के पास चाकू थे।इस दौरान घर के निचले हिस्से में वीके अग्रवाल की पत्नी और बेटी को बंधक बनाया व हथियारों के बल पर उन्हें आतंकित कर जेवर और कीमती सामान ले लिया। घर के ऊपरी तल पर मौजूद निमिषा ने जब शोर सुना तो स्कूल के एक कर्मचारी और पति को फोन किया। इसके बाद खिड़की से मदद के लिए चिल्लाई। बदमाश आवाज सुनकर घर से फरार हो गए। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
