आज 147 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
जनमंच टुडे। देहरादून । प्रदेश में पिछले 24 घण्टे में कोरोना संक्रमण के 147 नए मामले मिले हैं, जबकी एक संक्रमित की मौत हुई । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेशभर में 147 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमे से देहरादून में सबसे अधिक 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही नैनीताल में 29, ऊधमसिंहनगर में 24, पौड़ी में नौ, टिहरी में आठ, हरिद्वार में छह, चमोली और पिथौरागढ़ में दो-दो साथ ही उत्तरकाशी में एक कोरोना संक्रमित मिला है। वही कोरोना से एम्स में भर्ती हरिद्वार निवासी एक मरीज की मौत हो गई। वही आज 126 पुराने मरीज स्वस्थ्य भी हुए। इस वर्ष प्रदेश में अब तक कोरोना के 1556 मामले मिल चुके हैं वही 10 लोगों की हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना के 369 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य महकमा कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहले से ही अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव के लिए लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है।
