आज लगेगा ‘अद्भुत’ सूर्यग्रहण
जनमंच टुडे। डेस्क। आज वर्ष का प्रथम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार ग्रहण प्रातः 7 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।आज सूर्य अपना सबसे विचित्र रूप दिखाएगा। एक ही दिन तीन तरह के सूर्य ग्रहण होंगे। यह पूर्ण, आंशिक और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण होगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे हाइब्रिड कहा जाता है। ऐसा ग्रहण 100 साल में कुछ बार लगता है। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण पूर्व एशिया, ईस्ट इंडीज, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस व न्यूजीलैंड के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा, जबकि भारत में नहीं दिखाई देगा और इसका कोई धार्मिक महत्व भी नहीं है नहीं होगा न किसी भी प्रकार का कोई सूतक लगेगा। लेकिन राशियों पर प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्यग्रहण के समय सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में राहु और बुध के साथ होंगे। माना जा रहा है कि इस सूर्य ग्रहण का मूल प्रभाव कुछ राशियों पर नकारात्मक जबकि कुछ राशियों पर अच्छा पड़ेगा। आइए जानते हैं कि इस सूर्य ग्रहण का देश दुनिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा। सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। ज्योतिष गणना में इस ग्रहण को बेहद कष्टकारी बताया गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य पर राहु-केतु की छाया और शनि की वक्र दृष्टि से वृष, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि वालों की समस्या बढ़ेंगी, जबकि मेष और कर्क राशि वालों पर इसका कम बुरा असर होगा। वहीं, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोग ग्रहों की इस अशुभ स्थिति से बचे रहेंगे।
