चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में हुआ माॅक अभ्यास

जनमंच टुडे। देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में आज राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नेतृत्व में आपदा से बचाव और राहत कार्य का माॅक अभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस संयुक्त अभ्यास में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित आपातकालीन परिचालन केंद्र में मौजूद रहे। श्री धामी ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे मॉक अभ्यास का वर्चुअल अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास किया गया है। इससे आपदा प्रबंधन के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय भी बढ़ेगा। वहीं टिहरी जिले के कोटी कालोनी में माॅकड्रिल में भूकंप आने के बाद राहत व बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया। टिहरी की उपजिलाधिकारी अपूर्वा सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा में आने वाले चार तहसीलों में माॅक अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *