यातायात नियम तोड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
जनमंच टुडे। देहरादून। मुख्य सचिव एसएस संधु ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से यातायात नियमों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आज देहरादून सचिवालय में हुई एकीकृत महानगर यातायात प्राधिकरण की बैठक में श्री संधु ने कहा कि फुटपाथ और सड़कों से अतिक्रमण जल्द हटाया जाएं। उन्होंने कहा कि यातायात नियम तोड़ने और नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों के चालान किए जाएं। बैठक में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नियमों के पालन न करने वाले चालकों का सीसीटीवी और ड्रोन से भी चालान किए जा रहे हैं।
