हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत

जनमंच टुडे। देहरादून। देहरादून- हरिद्वार राजमार्ग पर एक बेलगाम तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने बाइक सवार दम्पति और और बालिका को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे में बाइक सवार दंपति और उनकी 12 साल की भतीजी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुहंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वही रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार आज एक दंपति  ऋषिकेश से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। उनके साथ उनकी भतीजी भी थी। जैसे ही वह मोतीचूर के जंगल के पास फ्लाईओवर के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे पहले कि बाइक सवार संभल पाते पीछे से आ रही तेज रफ्तार बेलगाम रोडवेज की वोल्वो बस ने उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल ऋषिकेश एम्स पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने  जांच के बाद तीनों को  मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान शाहबान (32) पुत्र इश्तियाक,  आसमा (28) पत्नी, शाहबान,  मिस्भा(12) पुत्री शाहजाद निवासी ग्राम सराय ज्वालापुर हरिद्वार के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *