परिवहन मंत्री चन्दन रामदास का निधन

जनमंच टुडे। बागेश्वर। समाज कल्याण, लघु उद्योग और परिवहन मंत्री चंदन राम दास का निधन का इलाज के दौरान आज बागेश्वर में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और कैंसर से पीड़ित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री धामी बागेश्वर के लिए रवाना हो गए हैं। चन्दनराम दास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आज इलाज के दौरान  बागेश्वर में निधन हो गया। कैबिनेट मंत्री की बुधवार को अचानक  तबीयत बिगड़ गई  उसके बाद उन्हें बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां  इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।  65  वर्षीय चन्दनराम दास बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँचे थे और धामी सरकार में समाज कल्याण मंत्री के साथ ही परिवहन मंत्री की महत्वपूर्ण जिमेदारी सम्भाल रहे थे। 10 अगस्त 1957 को जन्मे चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ था। उन्होंने हल्द्वानी के एमबी डिग्री कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सयुंक्त सचिव बने । उन्होंने 1997 में नगर पालिका बागेश्वर का निर्दलीय  प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बने। 2006 में भगत सिंह कोश्यारी ने भाजपा में में शामिल कराया, जिसके बाद वह बागेश्वर सीट से 2007, 2012, 2017 और 2022 में लगातार विधायक चुने गए। 2022 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें धामी सरकार में  वरिष्ठ मंत्री बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *