जल ही जीवन का आधार : शेखावत

जनमंच टुडे। रुड़की।  केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज  रुड़की में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलॉजी पेयजल को लेकर समीक्षा बैठक की और भविष्य में पीने के पानी को लेकर आने वाली चुनौतियों के संबंध में भी मंथन किया । केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और दुनिया में जितना जल है उसमें से केवल 4% ही पीने के उपयोग की में लिया जा सकता है । उन्होंने कहा कि भारत में भी बढ़ती आबादी की तुलना में पीने के पानी की उपलब्धता कम है हम लोग जाए तब जल पर निर्भर है । जिस प्रकार आबादी बढ़ रही है और औद्योगिक विकास हो रहा है साथ ही भारत विकासशील राष्ट्र बनने वाला है ऐसे में भविष्य में पीने के पानी की उपलब्धता कैसे बनाए रखी जा सके इसके बारे में यहां पर विचार किया गया ।
उन्होंने बताया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी तकनीकी संस्थान होने के नाते ग्लेशियर से लेकर झरने भूजल तथा नदियों के जल के बारे में समय-समय पर अध्यन करता रहता है । उन्होंने ने बताया कि  बैठक में इन सब विषयों पर विचार किया गया तथा एनआईएच ने पिछले वर्ष जल को लेकर जो काम किया है उसकी समीक्षा की गई तथा आने वाले समय में किन प्राथमिकताओं पर कार्य किया जाए उसकी कार्य योजना भी बनाई गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *